मानसून पूर्व ही नगर पालिका की खुली पोल

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न)। कस्बे में मंगलवार प्रात: 4:15 बजे से 5:15 बजे तक 1 घंटे बरसात हुई जिससे कस्बे के मुख्य मार्गो पर पानी झमाझम भरा हुआ था। वही ढोली बस्ती में घरों में पानी घुस गया। इसके अलावा कस्बे के बीचों बीच गेनाणी में लगे पंपसेट में लाइट जाने के बाद तेल नहीं होने के कारण पानी निकासी नहीं हो सकी।

इसके साथ ही राजकीय चिकित्सालय में लेबर रूम के आगे भी पानी इकठा हो गया। जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा इसके साथ ही नालों की सफाई नहीं होने के कारण पानी गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंच रहा था। जिला कलेक्टर ने 1 महीने पहले ही आपदा को लेकर अलर्ट कर दिया था लेकिन प्रशासन के किसी तरह का कोई फर्क नहीं पड़ा जिसका खामियाजा कस्बे वासी भुगत रहे हैं। समय रहते हुए पालिका प्रशासन इस महत्वपूर्ण समस्या पर अगर ध्यान दे तो कस्बे वासियों को आने वाले मानसून में खामियाजा नहीं उठाना पड़े।
——–

You might also like