भगवानाराम प्रजापत बने अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । गोवा में 13 व 14 जून को आयोजित अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार संघ के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्पूर्ण भारतवर्ष से 18 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिवेशन की शुरुआत संघ की पूर्व राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष स्व. सरोज प्रजापत को श्रद्धांजलि देकर की गई। अधिवेशन की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार रघुवीर सिंह राजा ने की। अधिवेशन में संगठन की गतिविधियों व योजनाओं पर चर्चा हुई। साथ ही दिल्ली में संघ के स्थायी कार्यालय निर्माण के लिए आर्थिक संसाधन जुटाने पर चर्चा की गई। अधिवेशन में भगवानाराम प्रजापत जयपुर को संघ का राजस्थान का कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष और राजेंद्र प्रजापत नागौर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता बलवंत सिंह निडर ने नवमनोनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज की एकजुटता पर जोर दिया। अधिवेशन में राजस्थान से राजेन्द्र प्रजापत, भगवानाराम प्रजापत, भंवरलाल दादरवाल, कन्हैयालाल प्रजापति, गोपालराम खेडोतिया, भंवरलाल उदयवाल, उतमाराम, छगनलाल कपूरपुरा, ओमप्रकाश मारवाल, मोहनलाल छापोला, श्रवण चाडसुवाल, ओमप्रकाश दम्बीवाल, भगवानाराम आदि लोग शामिल हुए।