सीए बनने पर जितेंद्र सैनी का किया सम्मान
ओमप्रकाश
नवलगढ़ (नवयत्न)। क्षेत्र के सैनीपुरा गांव के होनहार युवक जितेंद्र सैनी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव का नाम गौरवान्वित किया। उनकी सफलता पर गांव में खुशी का माहौल रहा।
इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में शुक्रवार को अमित सैनी एवं सचिन सैनी के नेतृत्व में जितेंद्र सैनी का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया तथा मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। समारोह में किशन सैनी, संदीप, अंकित, रामस्वरूप सैनी, रघुनाथ सैनी, गणेश सैनी, दिनेश सैनी, राहुल सैनी, सुरेश सैनी, ताराचंद, बाबूलाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।