मोहर्रम पर्व से पहले प्रशासन सतर्क, जुलूस मार्ग की समस्याओं के समाधान का आश्वासन
विनोद स्वामी
मुकुंदगढ़ (नवयत्न)। पुलिस थाना में मोहर्रम पर्व को देखते हुए सीएलजी, शांति समिति एवं ग्राम रक्षक सदस्यों की बैठक थानाधिकारी ताराचंद यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक मे मोहर्रम के जुलूस के दौरान मार्ग को लेकर जानकारी ली एवं व्यवस्थाओ को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक मे अल्पसंख्यक विभाग के मुकुंदगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष इक़बाल कुरेशी ने मोहर्रम के जुलुश मार्ग में आने वाले बिजली के ढीले तारो को ऊँचा करवाने एवं पेड़ो पर लगे घोड़ा मक्खी के छत्तो को हटवाने की मांग उठाई। थानाधिकारी यादव ने सदस्यों की मांग को संबंधित अधिकारी को अवगत करवाकर समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुकेश पारीक, हुसैन खान डूंडलोद,कयूम, रशीद, असगर, राशिद खोखर, बजरंग कुमावत, सुरेंद्र, हरफूल सिंह कसेरू, संदीप सैन, संपत मौजूद रहे।