पीएमओ डॉ. जितेन्द्र सिंह निठारवाल के प्रयासों से SDH में बढ़ रही जनसुविधाएं

श्रवण सारस्वत 

रींगस (नवयत्न)। उप जिला चिकित्सालय रींगस में मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भामाशाह मनीष शर्मा द्वारा वाटर डिस्पेंसर भेंट किए गए। अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार एवं जनसहयोग को बढ़ावा देने के लिए पीएमओ डॉ. जितेन्द्र सिंह निठारवाल द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों का ही परिणाम है कि भामाशाह एवं सामाजिक कार्यकर्ता अस्पताल विकास में आगे आकर सहयोग कर रहे हैं।

डॉ. निठारवाल ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ मरीजों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भी प्राथमिकता है। वाटर डिस्पेंसर लगने से प्रतिदिन आने वाले सैकड़ों मरीजों, परिजनों एवं स्टाफ को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने भामाशाह मनीष शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से अस्पताल में सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। पिछले कुछ समय में अस्पताल में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने, मरीजों की सुविधाएं बढ़ाने एवं आमजन का विश्वास मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

अस्पताल प्रशासन ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनसहयोग मिलता रहेगा, जिससे SDH रींगस क्षेत्र के लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा सकेगा।

“पीएमओ डॉ. जितेन्द्र सिंह निठारवाल के नेतृत्व में SDH रींगस मरीज हित में नई सुविधाओं की ओर लगातार बढ़ रहा है इस दौरान डॉक्टर केके शर्मा नर्सिंग ऑफीसर अशोक शर्मा फूलचंद यादव सहित कर्मचारी उपस्थित थे।

You might also like