प्रान्तीय पंचपदी अधिगम पद्धति कार्यशाला का आयोजन

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ की श्री चिरंजीलाल धानुका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में प्रान्तीय पंचपदी अधिगम पद्धति कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला 22 जून से 27 जून 2026 तक चलेगी। विद्या भारती के 12 जिलों से चयनित आचार्य / आचार्या इस कार्यशाला में प्रशिक्षण लेगें। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पंचपदी शिक्षण पद्धति को सभी आचार्यों तक पहुंचाना है। साथ ही नेप त2020 के अनुरूप कक्षा में इस पद्धति का प्रयोग कर शिक्षण को रूचिकर और प्रभावी बनाने पर चर्चा होगी। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्या भारती के लक्ष्मण सिंह (प्रान्त सचिव), अरूण कुमार दुबे (प्रान्त निरीक्षक), गोपाल पारीक (प्रान्त शिशुवाटिका प्रमुख) की उपस्थिति में हुआ। उद्घाटन सत्र के बाद गोपाल पारीक ने पंचपदीय अधिगम पद्धति में कार्यशाला के उद्देश्य पर विस्तृत चर्चा की। कार्यशाला में पाठ्य चर्चा, प्रशिक्षण और कक्षा शिक्षण जैसी गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण को प्रभावी बनाने पर अभ्यास किया जाएगा। इस अवसर पर त्रिविक्रम अपूर्वा (जिला सचिव), ओमप्रकाश मील (सहप्रशिक्षण प्रमुख), मनीष बेदी (सहजिला सचिव), व्यवस्थापक रामावतार शर्मा, प्रधानाचार्य लोकेश कुमार चौमाल, ताराचन्द शर्मा, प्रभारी नागरमल प्रजापत, दिनेश कुमार तिवाड़ी आदि उपस्थित थे।

You might also like