पवन बंसल अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय सह-प्रवक्ता मनोनीत
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । तारानगर निवासी पवन बंसल केजड़ीवाल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय सह-प्रवक्ता मनोनीत किये गए है। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल मित्तल एवं राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल ने उनकी नियुक्ति की है। पवन बंसल केजड़ीवाल ने अपनी नियुक्ति पर बसंत मित्तल, गोपाल गोयल, नथु राम गोयल, मनोज जिंदल, दीपक जाजोदिया एवं समस्त अग्रवाल समाज का का आभार व्यक्त किया है एवं अग्रसेन जी, अग्रोहा एवं अग्रवाल समाज के सिद्धांतो एवं विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। केजड़ीवाल की नियुक्ति पर राष्ट्रीय, प्रदेश एवं स्थानीय पदाधिकारियों एवं समाज के बन्धुओं ने बधाई प्रेषित की है।