प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भव्य स्वागत किया
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का मंगलवार को सीकर से बीकानेर जाते समय राजलदेसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष मोहम्मद जब्बार खोखर के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में दोनों नेताओं का माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक पूसाराम गोदारा भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान गोविन्द सिंह डोटासरा एवं टीकाराम जूली ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर मोहनलाल मेघवाल, इदरीश खत्री, मोहम्मद शरीफ छींपा, दौलतराम कड़वासरा, दीपाराम कड़वासरा, मनफूल टांडी, शौकत खोकर, अनवर गोरी, राजू सैनी, नेताराम मेघवाल, अयूब गोरी, राजेश स्वामी, अशफ़ाक़ बगड़, रिजवान बगड़, अख्तर बेहलीम, सिकंदर कुरैशी, गिरधारी मेघवाल , इमरान गौरी , रहीस कुरैशी, अनवर चोपदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।