20 जनों के लिए सैंपल

सभी को किया होमाइसोलेट

रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)14 मई। शहर में बाहर से आने वाले लोगों का सिलसिला अभी भी थम नहीं रहा है। इनकी स्केनिंग एवं जांच भी मेडिकल विभाग द्वारा अनवरत जारी है। आज गुरूवार को चिकित्सालय परिसर के ट्रोमा सेंटर में बनाये गए कोविड-19 वार्ड में लेब टेक्नीशियन मदन गोपाल भार्गव ने महाराष्ट्र के मुंबई एवं गुजरात के सूरत नवसारी व अहमदाबाद से आये 20 जनों की जांच कर सैंपल लिए। लैब टेक्नीशियन मदन गोपाल ने बताया कि अलग-अलग स्टेट से आये लोगों में आज 20 जनों के सैंपल लेकर जांच के लिए चूरू भेज दिए गये है। जिनकी जांच रिपोर्ट 15 मई को शाम तक आयेगी। भार्गव ने बताया आज जिन लोगों के सैंपल लिए गए है, उन्हें जांच रिपोर्ट आने तक होम आइसोलेट किया गया है।

You might also like