शेखावाटी को यमुना जल की सौगात वरदान : ढूकिया
सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनू (नवयत्न) । भाजपा नेता प्यारेलाल ढूकिया ने शेखावाटी अंचल के लिए हुए ऐतिहासिक यमुना जल समझौते पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। भाजपा नेता ढूकिया ने मंगलवार को जारी वक्तव्य में कहा कि दशकों से शेखावाटी क्षेत्र यमुना जल से वंचित था। उन्होंने मुख्यमंत्री की लगन और इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए इस समझौते से क्षेत्र को नई सौगात मिली है, उन्होंने कि यमुना जल समझौते के क्रियान्वयन से चूरू, सीकर और झुंझुनूं जिलों में पेयजल सुविधा के साथ-साथ कृषि क्षेत्र और किसानों को भी लाभ मिलेगा। हरियाणा-राजस्थान के बीच हुए ऐतिहासिक यमुना जल समझौते को भाजपा नेता ढूकिया ने शेखावाटी (सीकर, चूरू, झुंझुनूं) के लिए वरदान बताया है, उन्होंने इस उपलब्धि को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की इच्छाशक्ति का परिणाम करार दिया है और इस पर राजनीति करने के लिए कांग्रेस पर कड़े प्रहार किए हैं। समझौता और शेखावाटी को लाभजल आपूर्ति इस समझौते के तहत राजस्थान को हथिनीकुंड बैराज से मानसून के दौरान अपना हिस्सा मिलेगा, जिससे पानी की कमी दूर होगी और भूजल स्तर सुधरेगा, उन्होंने कहा कि जो सपना पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भैरों सिंह शेखावाटी ने देखा था, उसे भजनलाल सरकार ने साकार किया है।