ग्रामीण सेवा शिविर में पोषण किट का हुआ वितरण

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की फ्लैगशिप योजना और राष्ट्रीय कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार के क्रम में राष्ट्रीय टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के तहत बुधवार को ग्रामीण सेवा शिविर ग्राम पंचायत में ऑडिंट में निक्षय मित्र अभिलाष पारीक के सहयोग से उपखंड अधिकारी ममता लहुआ द्वारा पोषण किट का वितरण किया गया।
डॉ.शक्ति सिंह शेखावत के निर्देशन में ग्रामीण सेवा शिविरों में विभाग की विभिन्न योजनाओं यथा लाडो प्रोत्साहन योजना, जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत योजना, आभा आईडी, गर्भवती महिलाओं की जांच बच्चों का टीकाकरण, एनीमिया मुक्त राजस्थान, एचपीवी वैक्सीन का प्रचार प्रसार, टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत संभावित लोगों की स्क्रीनिंग, एनसीडी कार्यक्रम के तहत स्क्रीनिंग बीपी शुगर के पेशेंट की जांच, पीएमजेवाई कार्ड बनाना और वितरण करना, तथा संभावित की केवाईसी करना आदि ग्रामीण सेवा शिविर में प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक आम जन को लाभ पहुंचाना रहा । खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शक्ति सिंह शेखावत ने बताया कि ग्राम पंचायत सुनारी में 410 तथा लाभार्थियों को सेवाएं दी गई जिसमें 33 गर्भवती महिलाओं की जांच, 24 बच्चों का टीकाकरण 172 व्यक्तियों की उच्च रक्तचाप, डायबिटीज की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 30 रोगी चिन्हित किए गए। राष्ट्रीय टीबी मुक्त कार्यक्रम के तहत 83 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। आयुष्मान कार्ड के नए कार्ड की केवाईसी की गई और कार्ड वितरित किए गए। शिविर से पूर्व एंटी लारवा गतिविधियों की गई जिसमें घर-घर जाकर मलेरिया , चिकनगुनिया और डेंगू से बचाव के लिए जल भराव क्षेत्र में बर्न ऑयल का छिड़काव लंबे समय से भरे पात्रों को खाली करवाना कुलर ,टायर , खुली छत पर अनावश्यक सामान नहीं रखने की जानकारी दी गई। शिविर में खंड कार्यक्रम अधिकारी रूपाराम टाक* ब्लॉक टीबी सुपरवाइजर दिलीप सिंह,नर्सिंग अधिकारी वाजिद अली , दिनेश मंडावरिया लेब टेकनिशियन, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी महिपाल खीचड़ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अभिलाषा पारीक ने सेवाएं दी।

You might also like