किसानों को बांटे किट
नवरतन प्रजापत
रतनगढ़ (नवयत्न) । ग्राम पंचायत कुसुमदेसर मे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन दलहन मूंग 2026-27 के तहत 95 किसानों को चिन्हित कर 16 किलोग्राम के किसान को किट बांटे गए। भाजपा युवा नेता पवन सिंह कुसुमदेसर ने कहा की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में दलहन (विशेषकर मूंग) के उत्पादन, उत्पादकता बढ़ाने और किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य उन्नत तकनीकों और प्रमाणित बीजों के माध्यम से मूंग की खेती को बढ़ावा देना और मिट्टी की उर्वरता में सुधार करना ही प्रमुख लक्ष्य है। इस मौके पर किसान सिंह धर्मेंद्र सिंह, मेजर सिंह, कुरड़ाराम, महावीर डूडी, कालूराम मेघवाल, ओम सिंह, झाबरमल लुहार, हुनमान सिंह, रामचंद्र बाग़ड़वा आदि किसान उपस्थिति थे।