नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

नवरतन प्रजापत
रतनगढ़ (नवयत्न) । एनटीपीसी की परीक्षा देने जा रही विवाहिता को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। विवाहिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने बताया कि विवाहिता द्वारा दी गई रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि वह राजलदेसर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसकी शादी 18 जुलाई 2021 को सुजानगढ़ तहसील के एक गांव में हुई थी। उसकी इंस्टाग्राम पर रतनगढ़ क्षेत्र के 24 वर्षीय युवक राजू की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई और उसके बाद उससे बात होने लगी। 19 जून को उसकी एनटीपीसी की परीक्षा थी। विवाहिता के पिता उसे क्षेत्र के संगम चौराहा छोड़कर चले गए, वहां पर राजू एक कार लेकर आया और कार से ही सीकर चलने के लिए कहा। वह उसके साथ कार में आ गई, जहां पर वह उसे एक होटल में लेकर गया। जहां पर उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेशुद्ध कर दिया। जब होश आया, तो रात के करीब दो बज रहे थे। वह नग्न अवस्था में थी और राजू भी नग्न अवस्था में था। उसने विवाहिता को उसकी नग्न फोटो दिखाई और फोटो वायरल करने की धमकी देकर दो-तीन दिन तक होटल में रोके रखा। 21 जून को वह वापस अपने घर आ गई। 24 जून को राजू ने फोन कर उसे राजलदेसर-सिमसिया सड़क मार्ग पर बुलाया, जहां जबरन गाड़ी में बैठाकर सूरत ले गया। गाड़ी सुभाष चला रहा था। वहां पर गोलसर निवासी सुभाष ने कमरे की व्यवस्था करवाई, जहां पर राजू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद राजू, उसका बहनोई, गोलसर निवासी सुभाष एवं गाड़ी का चालक सुभाष इन सभी ने उसका देहशोषण किया। उसके बाद इन लोगों ने उसे राजसमंद छोड़ दिया, जहां पर विवाहिता के पिता एवं अन्य लोग उसे लेकर गांव आए। परिजनों ने जब उससे पूछा, तो उसने सारी घटना बताई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सीआई गौरव खिड़िया कर रहे हैं।

You might also like