पेयजल संकट का हुआ स्थायी समाधान, वार्डवासियों को मिली राहत

विजेन्द्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न) । लंबे समय से पेयजल की किल्लत से जूझ रहे वार्ड 27 में शनिवार को पानी की नई व्यवस्था का विधिवत उद्घाटन भाजपा नेता राजेश दहिया ने किया। भाजपा नेता पवन शर्मा नवहाल ने बताया कि भाजपा नेता राजेश दहिया के प्रयासों से क्षेत्र में पानी की समस्या का स्थायी समाधान संभव हो पाया है। लोगों ने राजेश दहिया का आभार व्यक्त किया। इस उद्घाटन के साथ ही वार्ड के लगभग डेढ़ सौ घरों तक अब सुचारु रूप से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, डॉ. बीएल वर्मा, सुरेश जलिंद्रा, पीयूष बाछुका, मनोज शर्मा, महेंद्र सिंह, सुभाष धाबाई, जितेंद्र गाड़ोदिया, अनिल शर्मा, मनोज बुडानिया और अमित चोटिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने पानी की सुविधा मिलने पर खुशी जाहिर की।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे काफी समय से पानी की समस्या से परेशान थे, जिसके कारण उन्हें दैनिक कार्यों में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। अब वार्डवासियों को इस विकट समस्या से पूरी तरह मुक्ति मिल गई है। अंत में अतिथियों ने इस उपलब्धि को सामुदायिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

You might also like