सार्वजनिक चौक पर चारदीवारी बनाकर किया अवैध कब्जा, घरों में आने-जाने का रास्ता हुआ अवरुद्ध

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । जावा बास स्थित बावरियों की गुवाड़ में सार्वजनिक चौक पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी युसुफ अली पुत्र इस्माईल नागौरी ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर सार्वजनिक चौक पर चारदीवारी बनाकर कब्जा करने और उनके घर तक आने-जाने का मार्ग अवरुद्ध करने की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि उनके मकान के सामने सार्वजनिक चौक एवं आम रास्ते पर गंगाराम द्वारा कब्जा करने की नीयत से चारदीवारी का निर्माण करवाया लिया गया है। जिससे उनके घर का आने जाने का मार्ग और आम रास्ता अवरुद्ध हो गया है। हनीफ सोलंकी का कहना है कि इस बारे में उन्होंने नगरपालिका ई.ओ हरेंद्र चौधरी, एसडीएम ममता लहुआ और जिला कलेक्टर को शिकायत की । शिकायत करने के एक माह बीत जाने के बावजूद भी अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित ने जिला कलेक्टर तथा शहरी सेवा शिविर में पहुंचकर आम रास्ते से अवैध अतिक्रमण हटाने, निर्माण कार्य पर रोक लगाकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

You might also like