शेखावाटी कोचिंग व हॉस्टल में दो दिवसीय विशेष राइटिंग सेमिनार का आयोजन

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । शेखावाटी कोचिंग व हॉस्टल तारानगर परिसर में छात्रों के लेखन कौशल को निखारने के लिए दो दिवसीय विशेष ‘राइटिंग सेमिनार’ (Writing Seminar) का सफल आयोजन किया गया। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की लिखावट (Handwriting) में सुधार करना और आगामी बोर्ड व प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रभावी ढंग से उत्तर लिखने की कला (Answer Writing Skills) सिखाना था।
सेमीनार के मुख्य वक्ता और विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुंदर और स्पष्ट लिखावट न केवल आपके व्यक्तित्व को दर्शाती है, बल्कि परीक्षाओं में बेहतर अंक प्राप्त करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को अक्षरों की बनावट सुधारने, लिखने की गति बढ़ाने और समय प्रबंधन के जादुई टिप्स दिए गए।
शेखावाटी कोचिंग व हॉस्टल तारानगर चूरू के संचालक मुकेश पुनिया , मनवीर पूनिया, लक्ष्य चौधरी, मुकेश जांगिड़ ने बताया कि शेखावाटी हॉस्टल हमेशा से ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। आज के डिजिटल युग में भी हाथ से लिखने का अपना एक अलग महत्व है, जिसे ध्यान में रखते हुए इस सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में दिनेश पूनिया, सुनील गोदारा, सुनील धेतरवाल ओर राकेश गोदारा उपस्थित थे।

You might also like