साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चूरू के निर्देशानुसार तालुका मुख्यालय पर “नशे को ना कहो, अपने सपनो को हां कहो, नशा कोई स्टाईल नहीं: अपने मन, शरीर ओर भविष्य की रक्षा करे” के विषय पर कानूनी साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सेठ बंशीधर जालान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण जांगिड़ ने बच्चों को नशे से दूर रहने ओर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया ओर कहा कि वर्तमान मे स्कूली बच्चों मे पढाई के तनाव के चलते नशे की बढती प्रवृत्ति चिंता जनक है। उन्होंने बताया कि तनाव को दूर करने के लिए योग या डॉक्टर की काउंसलिंग उचित है। कार्यक्रम मे हेल्पलाइन नम्बर , पर्यावरण संरक्षण आदि के बारे मे भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम मे 240 छात्राएं उपस्थित रहे। अधिवक्ता लक्ष्मण प्रजापत, तालुका सदस्य संतोषबाबू इंदौरिया स्कूल प्रिंसिपल,स्कूल स्टाफ उपस्थित थे।