हरिशरण महाराज की अगवानी में उमड़े श्रद्धालु

विजेन्द्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न)। स्वामी रामसुखदास महाराज के अनुयायी संत हरि शरण महाराज का चिड़ावा आगमन पर अभिनंदन किया गया। शहर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में महाराज के सानिध्य में प्रतिदिन अलसुबह प्रभात फेरी निकाली जा रही है। प्रभात फेरी के दौरान लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के जिला कार्यालय के सामने स्थित संकटमोचन द्वारकाधीश मंदिर के आगे ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महाराज की अगवानी की। ट्रस्ट की ओर से हरि शरण महाराज का साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर भावभीना स्वागत किया गया।

इस अवसर पर श्रीमद् भागवत महापुराण में अग्रणी भूमिका निभा रहे और निरंतर सहयोग कर रहे संदीप हिम्मतरामका एवं अशोक पुजारी का भी ट्रस्ट परिवार द्वारा साफा पहनाकर और माला अर्पण कर विशेष सम्मान किया गया। महाराज के स्वागत और हरि नाम संकीर्तन के इस पावन अवसर पर लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के जिला प्रभारी राधेश्याम शर्मा सुखाडिय़ा, नगर प्रभारी रजनीकांत मिश्रा, गौरव शर्मा, मुकेश शर्मा सहित काफी संख्या में ट्रस्ट के कार्यकर्ता, महिलाएं और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। हरे कृष्ण, हरे राम के भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

You might also like