निर्माणाधीन भवन में करंट लगने से मजदूर की मौत का मामला
नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न) । चूरू के राजकीय भर्तिया अस्पताल के निर्माणाधीन भवन में करंट लगने से मजदूर की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, जहाँ पोस्टमार्टम के इंतजार में पिछले 40 घंटो से मृतक का शव राजकीय भर्तिया अस्पताल की मोर्चरी में रखा है, लेकिन परिजनों और समाज मांगे नहीं माने जाने तक पोस्टमार्टम करवा शव लेने क़ो तैयार नहीं।. परिजनों की रिपोर्ट पर बिजली ठेकेदार के खिलाफ कोतवाली थाने में पुलिस ने मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी। इधर मोर्चरी के आगे बुधवार क़ो नायक समाज सयुंक्त समिति के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा ठेकेदार दबंगगईं से मजदूरों से बिना सुरक्षा उपकरण दिए कार्य करवा रहा था। कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया ने कहा मृतक के चाचा पपुराम ने रिपोर्ट दी की उसका भतीजा ओमप्रकाश बिजली ठेकेदार के मार्फत पिछले करीब एक साल से उसके यहां एस के ट्रेडिंग कंपनी में काम लग रहा था मृतक और उसके दोस्तों ने ठेकेदार से कई बार सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने की मांग की, लेकिन ठेकेदार ने मनमर्जी से काम करवाया और उसी का नतीजा रहा की 6 जुलाई की शाम अस्पताल के निर्माणाधीन भवन में बिजली कार्य करते समय करंट लगने से उसकी मौत हो गयी. परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्जकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
ये है मांग
नायक समाज सयुंक्त समिति के जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नायक ने कहा मृतक घर में अकेला कमाने वाला था और मृतक का पिता दिव्यांग है ऐसे में मृतक के परिजनों क़ो सरकारी नौकरी दी जाए. एक मुश्त 50 लाख रुपए मुवावजा दिया जाए.फर्म क़ो ब्लैक लिस्ट कर आरोपी क़ो शीघ्र गिरफ्तार किया जाए. अन्यथा वह बड़ा आंदोलन करेंगे।