एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत महाविद्यालय में किया पौधरोपण
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । राजकीय महिला महाविद्यालय तारानगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महाविद्यालय परिसर में पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉ. अंकिता ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।