प्रिंस लोटस वैली प्री फाउण्डेशन में अवाॅर्ड सेरेमनी व मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन

सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । पिपराली सर्किल, सीकर स्थित प्रिंस लोटस वैली पीसीपी प्री फाउण्डेशन में अवाॅर्ड सेरेमनी व मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक मनोज ढाका, पीसीपी एकेडमिक हेड अर्चित जाखड़, प्री फाउण्डेशन एकेडमिक हेड मंजन कुमार, कोर्डिनेटर्स व शिक्षकों ने आईओक्यूएम, एनएसईजेएस, एसटीएसई, क्लास टेस्ट सीरीज एवं करंट अफेयर्स काॅम्पिटिशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 250 विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, मेडल, रजिस्टर व पेन देकर सम्मानित किया।
एनएसईजेएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु रिया सेवदा एवं करंट अफेयर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु आदित्य विश्नोई, कोविंद व दिव्यांशु जांगिड़ प्रत्येक को 2100-2100 रुपये नकद पुरस्कार एवं इशिका व अंकित को 1100-1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया।
सेमिनार में प्रबंध निदेशक मनोज ढाका ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पीसीपी प्री फाउण्डेशन में स्पेशलाइज्ड बैचेज एवं डेडिकेटेड फैकल्टी द्वारा कक्षा 6 से 10वीं के साथ-साथ विभिन्न ओलंपियाड्स की उच्च स्तरीय तैयारी करवाई जा रही है।

You might also like