आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पौधा रोपण
नवरतन वर्मा
रतनगढ (नवयत्न) । रतनगढ तहसील के ग्राम गुसांईसर के आयुर्वेद औषधालय एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम अंतर्गत सघन वृक्षारोपण किया गया। वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लीलाधर शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा तय निति अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर को 25 वृक्ष भूमि पर व 25 वृक्ष गमलों में लगाने का लक्ष्य दिया गया है। भूमि पर लगाये गये वृक्षों का जिओ टैगिंग भी किया जाना है। स्थान उपलब्धता अनुसार 16 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 10 वृक्ष उच्च माध्यमिक विद्यालय में भूमि पर एवं 15 गमलों में कुल 41 वृक्ष/पादप लगाये गये हैं।
लगाये गये वृक्षों में अमरूद, मीठा नीम, करंज, जामुन, आंवला, खेजङी, सहजना, शीशम मुख्य हैं
इस दौरान पहले लगे वृक्षों का सिंचन, कटाई छटाई कार्य भी किया गया। प्रभारी शर्मा ने बताया कि गर्मी की ऋतु में वृक्षों में पानी की आपूर्ति सही रूप में करते रहें, इस हेतु गत दिनों औषधालय में श्री रामदेव चोटिया जिन्होंने 48 वर्ष पूर्व गुसांईसर के औषधालय भवन का निर्माण करवाया था।क्षउनके गुवाहाटी प्रवासी सुपुत्र द्वारा बोरवेल का निर्माण करवाया गया है। औषधालय के कम्पाउंडर राकेश कुमार बङजाती, विद्यालय के अध्यापक नरेश मीना, संदीप शर्मा, रामनिवास, योग प्रशिक्षक लोकेश कुमार तालणिया सहयोगी रहे।