शिक्षक ने अपने जन्मदिन पर 400 पौधें लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । ढाणी पूनिया गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक धनराज सहारण ने अपने जन्मदिन के अवसर पर शिक्षकों, विद्यार्थियों व ग्रामीणों के साथ विद्यालय परिसर में 400 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सहारण ने सभी पौधों की देखभाल का भी जिम्मा लिया। इस अवसर पर संस्थाप्रधान सुनीता सीलु, श्योलाराम, भतेरी, मीना जांगिड़, सुरेंद्र, धर्मपाल पूनिया आदि शिक्षक तथा ग्रामीण मौजूद थे।

You might also like