वार्ड नंबर 33 की जलनिकासी समस्या को लेकर वार्डवासियों ने नगर पालिका का किया घेराव

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । ललित दाधीच कस्बे के वार्ड नंबर 33 में लंबे समय से नालियों के गंदे पानी एवं बरसाती पानी की निकासी की समस्या से परेशान वार्डवासियों का सोमवार को आक्रोश फूट पड़ा। समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर बड़ी संख्या में वार्डवासी नगर पालिका कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नगर पालिका का घेराव कर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वार्डवासियों ने बताया कि वे कई बार नगर पालिका प्रशासन को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण आमजन का आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा गंदगी और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। इस दौरान वार्डवासियों ने नगर पालिका कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की और लिखित ज्ञापन देकर शीघ्र समाधान की मांग की।ज्ञापन प्राप्त होने के बाद अधिशासी अधिकारी मौके पर पहुंचे और उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां नालियों एवं बरसाती पानी का जमाव होता है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष जब्बार खोखर, इकबाल चेजारा , पूर्व नेता प्रतिपक्ष मोहनलाल मेघवाल, मोहम्मद शरीफ छींपा, इदरीश खत्री, पार्षद प्रतिनिधि विनोद सैनी, सदाम ,फारूक सिका, सिवा राणा , राकेश , प्रताप सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

You might also like