ऑपरेशन करवा कर लौटे 10 मरीजों का किया सम्मान
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । लायंस क्लब श्रीमाधोपुर द्वारा 12 जुलाई रविवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीमाधोपुर में आयोजित 61वें आंखों में मोतियाबिंद एवं लैंश प्रत्यारोपण शिविर मे चयनित 10 मरीजों के ऑपरेशन के बाद जयपुर से वापस लौटने पर लायंस क्लब ने उनका हालचाल जाना और स्वागत में सभी को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया । इस कार्य के लिए विशेष सहयोग दिया ऊंझा, गुजरात निवासी दुर्गा प्रसाद गोयल का रहा। इस मौके पर क्लब के सागरमल हवाई, ललित कुमार सैनी, श्रीराम कुमावत और सागरमल सैनी उपस्थित रहे।