2020 पाठ्यक्रम आधारित ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीमाधोपुर में सेमेस्टर फर्स्ट की छात्राओं का “एनइपी2020 पाठ्यक्रम आधारित ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया । नव प्रवेशित बालिकाओं को पाठ्यक्रम संबंधी जानकारी देने के लिए सर्वप्रथम स्टाफ सदस्य डॉ. सुवालाल असिस्टेंट प्रोफेसर( भूगोल) ने एनइपी 2020 के अनुसार संचालित पाठ्य क्रम संबंधी व्याख्यान प्रस्तुत कर छात्राओं को अवगत करवाया और बताया कि प्रथम सेमेस्टर में तीन मेजर विषयों के अतिरिक्त चौथा माइनर विषय छात्राओं के द्वारा महाविद्यालय में संचालित भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, हिंदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य एवं संस्कृत साहित्य में तीन विषयों के अतिरिक्त विषयों में से स्वयं द्वारा चयन किया जाएगा । माइनर विषय के रूप में जाना जाएगा । इसके अतिरिक्त एसएसी, एईसी एवं वीएसी की जानकारी दी गई । एमडीसी विषय के बारे में भी छात्राओं को पाठ्यक्रम संबंधी संपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. साँवर मल जाट ने आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के विषय में छात्राओं को विस्तार से अवगत कराते हुए बताया कि सेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत सभी आठ प्रश्न पत्रों के 30 अंक आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के अंतर्गत आते हैं जिसके लिए महाविद्यालय स्तर पर परीक्षा, उपस्थिति, वर्कशॉप सेमिनार आदि आयोजित किए जायेंगे।