जीवन ज्योति रक्षा समिति द्वारा देवरोड़ में शुरू की गई निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा
दर्शील शर्मा
सूरजगढ़ (नवयत्न)। कस्बे की सामाजिक संस्था जीवन ज्योति रक्षा समिति द्वारा अपने सेवा कार्य में विस्तार करते हुए देवरोड़ गांव में नई निःशुल्क एम्बुलेंस सुविधा शुरू की गई है। रविवार को देवरोड़ के उप स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधिक्षक अपराध शाखा रणजीत सिंह सेवदा, समिति संरक्षक व समाजसेवी सज्जन अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सरजगढ़ थानाधिकारी राम सिंह यादव, बगड़ थानाधिकारी मुकेश चौधरी, चिड़ावा सीआई लक्ष्मीकांत वर्मा सहित, गुड्डु नेहरा व विजयपाल ढाका रहे। इस दौरान पंचायत प्रशासक अनूप नेहरा, पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा व ग्रामीणों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व सरपंच कुलदीप कुल्हरी, पूर्व सरपंच रामनिवास किरोड़ीवाल, हंसराज मेघवाल, मूलचंद गुजर, सत्यवीर भारकर, अजय जांगिड़, शीशराम पिलानियां, रामवतार कुल्हरी, जगदीश किरोड़ीवाल, गुगन नेहरा, कुरडाराम मीणा, महावीर कुल्हार, अमर सिंह जॉगिड़, हरफूल नेहरा, बाबूलाल शर्मा मौजूद रहे। भामाशाह दरिया सिंह तेतरवाल ने अब तक समित्ति को तीन एम्बुलेंस निःशुल्क भेंट की है। ग्रामीणों ने भामाशाह का भी स्वागत किया।
अब सड़क हादसों में घायल मरीजों को समय पर मिलेगा उपचार
जीवन ज्योति रक्षा समिति के सचिव बलवान भास्कर ने बताया कि समिति पिछले 15 सालों से सूरजगढ़ क्षेत्र में काम कर रही है उन्होनें जानकारी देते हुए बताया कि समिति सदस्यों द्वारा अब तक 8023 सड़क हादसों में घायल हुए 16366 मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने का कार्य कर चुकी है। कोई भी हादसा होने के बाद सरकारी एम्बुलेंस को सुचना करने और उसके घटनास्थल पर पहुंचने में कई बार काफी समय लग जाता है लेकिन जीवन ज्योति रक्षा समिति के नम्बर क्षेत्र के सभी लोगों के पास मौजूद है जिससे पिड़ित झट से सीधा नम्बर डाइल करता है और समिति सदस्य मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचा देते है। अब चिड़ावा पिलानी सहित क्षेत्र के लोगों को भी इस निःशुल्क सेवा की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर समिति अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा, संचालक अशोक जांगिड़, सुचना मंत्री रविन्द्र सांगवान, उपाध्यक्ष सज्जन वर्मा, ओमप्रकाश कौशिक, प्रदीप मान, सुमेर सिंह, डॉ. सवाई सिंह, बाबली शर्मा, ईश्वर यादव, जितेन्द्र कोठारी, राजकुमार, सज्जन सैनी, श्योराम कुमावत, बालमुकुंद छापड़िया, मनीष जांगिड़, अरूण कुमार, विनय पांडे, संदीप कुमार भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस नेक काम के लिए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।