शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर झुंझुनू ब्लॉक कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी सरकार का पुतला फूंका
सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनू (नवयत्न) । बुधवार को नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, व राहुल गांधी एवं अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार तथा छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को झुंझुनूं व गीडानिया ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए झुंझुनूं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली व गिड़ानिया ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह महला ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अहंकार में डूबी हुई है और उसने आज तक किसी भी जनआंदोलन या छात्रों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक मामले में देशभर के छात्र न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।
महला ने कहा कि छात्रों के समर्थन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन उनके साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि नेताओं को थानों में बंद रखा गया और उनके साथ रातभर दुर्व्यवहार किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस प्रकार के अत्याचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और लोकतंत्र तथा छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से हटाने, नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला तथा दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता खलील बुडाना, झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली, पूर्व चेयरमैन तयब अली, उपसभापति राकेश, झाझडिया प्रदीप सैनी सरपंच राजेन्द्र nsui कार्यकारी जिला अध्यक्ष रिजवान खान महेश महला राहुल जाखड़, पूर्व पार्षद अब्दुल अगवान, सलीम कबाड़ी ,आदिल मंडल अध्यक्ष मुमताज अली, कबाड़ीराकेश झाझडिया मनफूल बिजारणियां विजय सिंह राकेश राहड़ दीपक चौधरी वीरेंद्र मील जुबेर सय्यद तौफ़ीक़ सय्यद नवाब घोसी खलील चेजारा जगदीश सिहाग इरफान कबाड़ी, जुल्फीकार खोखर, सुनील भांबू सुभाष आल्हा इकबाल मलवान रामनारायण कुमावत राजा पूनिया मोशीन सुल्ताना दीपक सिलाइच राजेंद्र कुमावत अदनान रहमानी अयूब कबाड़ी मधु खन्ना रियाज चायल मो कैफ तौफीक रहमानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।