योग साधकों को 51 तुलसी के पौधों का वितरण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न) । झुझार सिंह पार्क, झुंझुनूं में आयोजित नियमित प्रातःकालीन योग कक्षा के उपरांत पर्यावरण एवं स्वास्थ्य संरक्षण का संदेश देते हुए पूर्व विधायक उदयपुरवाटी श्री शुभकरण जी चौधरी के करकमलों से योग साधकों को श्याम. चेरेटिबल ट्रस्ट एवं सुदेशना योग समिति द्वारा प्रदत्त 51 गमलों सहित तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। साथ ही पार्क परिसर में झुझार सिंह संस्थान द्वारा पौधरोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी श्री पवन कुमार, झुझार सिंह संस्थान के अध्यक्ष सुरेश जाखड़, सचिव महेंद्र चौधरी, की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने योग, आयुर्वेद एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वर्गीय सुदेश के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। इस अवसर पर सूबेदार शेर सिंह खरडिया को साफा पहना कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया. उपस्थित सभी योग साधकों ने पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रामदेव सिंह, राजेंद्र कुमावत पूर्व शिक्षा अधिकारी, डॉ सम्पत बारूपाल, संजय अग्रवाल, राजकुमार सिंह झाझाड़िया, रामनिवास जिनोलिया, विजय गोपाल मोडसरा, विनोद पुजारी, जीतेन्द्र टीबड़ा, डूंगर मल कुमावत, कमल मारु, मनीराम कुल्हरी, सुरेश जाखड़, महेंद्र मुंड, डॉ प्रीतम सिंह, विमला बेनीवाल, संतोष कँवर, लता नेहरा, सुमन मंडीवाल, संतोष राव, सरिता, इंदु देवी, शमीम बानो, शेर सिँह नेहरा,कमल मारु, अमीलाल मुंड, विक्रम सिंह, ब्रजलाल कुमावत,भागीरथ सिंह, रजनी जिनोलिया, विजय कुमार जाखड़ भी उपस्थित थे।