सजना शक्ति मंदिर में गुरुपूर्णिमा महोत्सव 29 को
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ तहसील के गांव रतनादेसर नुवाँ की रोही में स्थित सजना शक्ति मंदिर प्रांगण में श्री श्री 1008 संत शिरोमणि कुंभभारती महाराज के सानिध्य में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव तथा वृक्षारोपण आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से किया जाएगा। मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रमुख कृषि मंडी के पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर सारस्वत ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सघन वृक्षारोपण के पश्चात मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारा प्रसादी सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा । सामाजिक कार्यकर्ता वरिष्ठ अध्यापक शिवकरण सारस्वत ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने मां शक्ति के सभी भक्तों को कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। गौर तलब है कि इस मंदिर के आसपास 6 महीने पहले कुछ नहीं था। आज मंदिर का जीर्णोद्धार , मंदिर के पास गौशाला, गौ माताओं के लिए छायादार शेड, विशाल चारागृह,भक्तों के लिए कमरे, विश्रामगृह, पेयजल हेतु ट्यूबेल आदि का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इस पवित्र कार्य में 6 माह में ही एक करोड रुपए से अधिक की धनराशि का निर्माण हो चुका है। ओम सारस्वत ने बताया कि यह शक्ति मंदिर साढ़े तीन सौ वर्ष प्राचीन विरासत है। यहां स्थापित शक्ति की प्रतिमा अलौकिक व चमत्कारी है।