स्कूल शिक्षा परिवार की जिला स्तरीय बैठक आयोजित
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । स्कूल शिक्षा परिवार राजस्थान की जिला स्तरीय संचालकों मीटिंग संपन्न स्टेप बाई स्टेप इंटरनेशनल स्कूल श्रीमाधोपुर में रविवार को की गई । प्रदेशाध्यक्ष डॉ अनिल शर्मा मुख्य अतिथि थे।मीडिया प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया की इस मीटिंग में विद्यालयों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा परिचर्चा हुई और सरकार एवं विभाग से विचार विमर्श करके जिन कई बिंदुओं पर आदेश निकलवाए गए और 44 बिंदु जांच प्रकरण में जांच को हटवाने संबंधित जो बातें हुई उनके ऊपर जानकारी दी गई ।साथ ही श्रीमाधोपुर एवं समस्त सीकर के ब्लॉक संचालक साथियों की समस्याएं सुनी गई और उनका समाधान भी दिया गया । डॉक्टर शर्मा ने आश्वस्त किया कि वर्तमान और भविष्य में आने वाली सभी समस्याओं का हम डटकर सामना करेंगे और उनका हल लेकर ही मानेंगे । इस कार्यक्रम के जिला, ब्लॉक एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी उपस्थित हो कर कार्यक्रम को और ऊर्जावान बना दिया । इनमें प्रदेश महासचिव श्रवण बोहरा, संभाग प्रभारी रमाकांत पाठक, जिला प्रभारी प्रभाकर चारण, जिला अध्यक्ष सुरेश चौधरी, नीमकाथाना प्रभारी एम आर शास्त्री, नीमकाथाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार खटाना, दांताराम गढ़ अध्यक्ष कमलेश शर्मा, श्रीमाधोपुर अध्यक्ष विनोद गुप्ता एवं अन्य रहे। इस कार्यक्रम में जिले भर से लगभग 350 स्कूल संचालकों ने भाग लिया।