निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस की बैठक, अमित ओला बोले- आज से ही वार्ड और पंचायतों में जुट जाएं
सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनूं (नवयत्न)। निकाय और पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर रविवार को मान नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गिड़ानिया और झुंझुनूं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और प्रचार-प्रसार को लेकर चर्चा की गई। बैठक में दोनों ब्लॉक कमेटियों की कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष, नगर कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधि शामिल हुए। विधानसभा उपचुनाव प्रभारी इस्लाम खान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों की जानकारी देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहे झुंझुनूं विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी अभी से अपने-अपने वार्डों और पंचायतों में सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की राय और सुझाव के आधार पर मजबूत व योग्य उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। बैठक में झुंझुनू विधानसभा ब्लॉक कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता और अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। गिड़ानिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमेर सिंह महल ने बैठक का पूरा ब्योरा दिया और अंत में झुंझुनूं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजमत अली ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
ये रहे मौजूद
बैठक में मंडल अध्यक्ष मुमताज अली, विजय सिंह, ताराचन्द सैनी, राकेश राहड़, सुधेश, सुरेन्द्र सिंह, वीरेंद्र भेड़ा, नाहर सिंह, जगदीश, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र कुमावत, पवन गाडिय़ा, पूर्व चेयरमैन तय्यब अली, पूर्व उपसभापति राकेश झाझडिया, सुनिल जानू, रामस्वरूप, श्यामलाल सैनी बगड़, जितेन्द्र बड़सरा,राजा पूनिया, युनुस अली, अब्दुल्ला अगवान, तय्यब हुसैन, महेश महला, शुभकरण, मनफूल सिंह, आजम भाटी, सलीम चेजारा, जुबेर कुरैशी, जुबेर खोखर, जुबेर सय्यद, तौफीक सय्यद, संदीप बुडानिया, असलम लुहार, इकबाल मलवाण, कुलड़ाराम धिवा, तौफीक रहमानी, दाउद कुरैशी, उमेद अली, रियाज चायलशाकिर खोखर समेत अन्य कार्यक्रर्ता मौजूद रहे।