श्रावण के पहले सोमवार पर चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हर्ष सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। सेठ मोतीलाल कॉलेज स्टेडियम के पास मंड्रेला रोड स्थित इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर परिसर में बने श्री चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने लगे। मंदिर परिसर पूरे दिन हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा।
पुजारी चंद्र प्रकाश शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं से विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर राम अवतार शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राजेंद्र लालपुरिया, सचिन शुक्ला, रोहित सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।