सिंघाना में एसकेएस इंश्योरेंस एंड फाइनेंशियल सर्विसेज का शुभारंभ
मधु दहिया
सिंघाना (नवयत्न)। नगरपालिका क्षेत्र सिंघाना में वित्तीय एवं बीमा सेवाओं के क्षेत्र में नई पहल करते हुए एसकेएस इंश्योरेंस एंड फाइनेंशियल सर्विसेज का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने फीता काटकर संस्थान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर, पारदर्शी और विश्वसनीय वित्तीय व बीमा सेवाएं उपलब्ध कराने में ऐसे संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। समारोह में संस्थान के डायरेक्टर ईश्वर सिंह कालोठड़ा सहित डी.पी. सैनी, सोनू पंडित, विकास सरपंच, रवि मीणा, रामोतार हलवाई, नरेंद्र शर्मा, दीनदयाल जैदिया, नाथूराम बागड़ी, कपिल, महेश, अशोक, ओमप्रकाश, कुलदीप डूमोली, बाबूलाल कालोडिया, पवन सिंह, राजू गराटी, रणजीत सैनी, अजित जांगिड़, सियाराम शर्मा, शुभकरण खटीक, रामनिवास खटीक, अभिषेक सैनी, विवेक, ताराचंद बागड़ी, हीरा सिंह और अजय चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही। अंत में संस्थान के संचालकों ने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।