राणी सती दादी का सिंजारा उत्सव धूमधाम से मनाया

संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। श्री राणी सती दादी आशीर्वाद ग्रूप की ओर से सावन के सिंजारा उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। मोदी रोड स्थित श्री गंगाराम अतिथि भवन में आयोजित कार्यक्रम में राणी सती दादी का भव्य श्रृंगार किया गया। आशीर्वाद ग्रूप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिसाऊवाला ने बताया कि सावन के सिंजारे में दादी को रिझाने के लिए विशेष कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान गायक कलाकार मोनिका शर्मा और रवि आबुसरिया ने मधुर आवाज में दादी के भजनों की प्रस्तुति दी। सिंजारा उत्सव में शहर की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने दादी के भजन गाए और भजनों पर नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। दादी की बहुओं और बेटियों ने दादी को झूला झुलाया। इसके बाद भजनों पर नृत्य कर सिंजारा उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने मिलकर अमर सुहाग और विश्व कल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान दादी से परिवार और समाज में सुख-शांति की कामना की गई। कार्यक्रम में राणी सती दादी आशीर्वाद ग्रूप की सरोज जालान, सुमन टीबड़ा, गरिमा सोनी, उमा गोयनका, रजनी, माया गुप्ता, अनीता सराफ, राजा बंका, कंचन लता गोस्वामी और सुनीता भोडक़ीवाला सहित शहर की बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

You might also like