गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में भारत विकास परिषद् शाखा द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बापू नगर में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुए कार्यक्रम में मंच पर स्थानीय शाखा के वरिष्ठ सदस्य मदनलाल कम्मा , संरक्षक वासुदेव चाकलान, अध्यक्ष परमेश्वरलाल आत्रेय, संयोजक शुकदेव सांखोलिया, मंजुला चाकलान, वेदप्रकाश पंवार, राजेन्द्र सिंह बिदावत और संस्था प्रधान दयानंद मंचस्थ अतिथि के रूप में उपस्थित थे। श्री चाकलान ने भारत विकास परिषद् का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। वहीं मदनलाल कम्मा ने गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम पर विस्तृत प्रकाश डाला। राजेंद्र सिंह बिदावत ने पर्यावरण एवं नशे के दुष्परिणाम बताये। प्रधानाचार्य दयानंद का दुपट्टा व कंठहार पहनाकर अभिनंदन किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर विद्यालय के शिक्षक रुपचंद, सुनिता शर्मा व भारती यादव को दुपट्टा ओढ़ाकर , कंठहार पहनाकर, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया वहीं अपनी कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी रोनक , सौरभ, एवं साक्षी का दुपट्टा ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया । शुकदेव सांखोलिया ने नशा न करने की शपथ दिलाई । विद्यालय के शिक्षक रवि प्रकाश शर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में भंवरलाल टेलर, पवन महर्षि,दिनेश महर्षि , विजय कुमार दाधिच,विनोद सेगण, अनिता सहित कई शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे। संस्था प्रधान दयानंद द्वारा आभार व्यक्त किया गया । राष्ट्र गान के पश्चात् कार्यक्रम का समापन किया गया।

You might also like