तिरंगा रैली में गूंजे देशभक्ति के नारे

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीमाधोपुर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मधु चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया तथा विद्यार्थियों को देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर “वंदे मातरम्” एवं देशभक्ति के नारों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे और आमजन को राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। रैली का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी हंसा देवी के निर्देशन में किया गया। रैली से पूर्व विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में आकर्षक स्वतंत्रता दिवस की रंगोली भी बनाई।इस अवसर पर कृष्णा पालीवाल, महेंद्र सिंह शेखावत, ओमप्रकाश गुर्जर, धन्नाराम जाट, सरोज, पुष्पा कुमारी, संगीता निठारवाल, विजेंद्र गजराज, श्वेता शर्मा, शिशुपाल सिंह, नीतू, भूपेंद्र योगी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

You might also like