बीआईएस क्विज प्रतियोगिता में लक्की शर्मा रहे प्रथम
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीमाधोपुर में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) जयपुर शाखा के तत्वावधान में संचालित मानक क्लब के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का संचालन मानक क्लब मेंटर व्याख्याता धन्नाराम जाट के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय मानक ब्यूरो की स्थापना, कार्य, उद्देश्य, निर्धारित मानकों एवं बीआईएस केयर ऐप की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य डॉ. मधु चौधरी ने विद्यार्थियों को खरीदारी करते समय उत्पादों पर अंकित मानक एवं गुणवत्ता चिह्नों की जांच करने तथा गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के चयन के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। क्विज प्रतियोगिता में लक्की शर्मा प्रथम, गोविंद सैनी द्वितीय, मीनाक्षी तृतीय एवं तपस्या कुमावत चतुर्थ रहे। प्रधानाचार्य ने विजेता प्रतिभागियों को बैग, नोटबुक एवं पेन देकर पुरस्कृत किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं अल्पाहार भी वितरित किया गया।कार्यक्रम में ओमप्रकाश गुर्जर, कपिल कुमार, रामसिंह गुर्जर, धूड सिंह समोता एवं शिशुपाल सिंह बिजारणिया,प्रियंका अग्रवाल सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।