आगजनी, सम्पति तोड़फोड़ व मारपीट के प्रकरण में प्रॉडक्शन वारण्ट पर गिरफतार

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में स्थानीय पुलिस टीम ने आगजनी, सम्पति तोड़फोड़ व मारपीट के प्रकरण में आदतन अपराधी करतारसिंह को प्रॉडक्शन वारण्ट पर गिरफतार किया। गौरतलब है कि राजकुमार पुत्र शिशपाल जाट उम्र 57, निवासी वार्ड नम्बर 03 की रिपोर्ट दी कि 30 जुलाई मध्य रात्रि करीब 1 बजे लगभग गाडी में सवार कतार सिंह, दिनेश नाविपुरा, पंकज रेवाड व अन्य व्यक्तियों द्वारा हमारे घर के आगे से चकर लगा कर डराने की कोसिस करी उसके बाद मध्य रात्रि करीब 2 बजे के बाद हमारे होटल न्यू फोजी होटल सुजानगढ़ रोड रतनगढ़ पर उक्त वर्णित व्यक्ति आये और होटल के बहार खड़ी गाड़ी बोलेरो कैंपर में पट्रोल छिड़क कर आग लगा कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस कार्यवाहीः- प्रकरण दर्ज होने होने के उपरान्त प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम० आईपीएस के आदेशानुसार सतपाल सिंह अति. पुलिस अधीक्षक सेक्टर सुजानगढ व इनसार अली आरपीएस वृताधिकारी रतनगढ के निकटतम सुपरविजन व सन्दीप कुमार पु०नि० थानाधिकारी के निर्देशन में टीम गठित कर प्रकरण में आरोपी की शीघ्र गिरफतारी हेतु विभिन्न संदिग्ध एवं संभावित स्थानों पर दबीश दी गई। दौराने गश्त एवं नाकाबन्दी आरोपी करतार सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह राजपूत उम्र 21 साल निवासी गांव जान्दवा पीएस रतनगढ को दिनांक 04 अगस्त को अवैध 1 देशी कटटा 12 बोर व 1 जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी करतार सिंह को प्रकरण संख्या 276/2026 में अनुसंधान हेतु प्रॉडक्शन वारण्ट पर गिरफतार किया जाकर पूछताछ व अनुसंधान कियाा जा रहा है।

You might also like