बिसाऊ में जनसुनवाई, 7 पट्टे और 5 जन्म प्रमाण पत्र बांटे

निसं
बिसाऊ (नवयत्न)। नगर पालिका में गुरुवार को शहरी सेवा शिविर एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिशासी अधिकारी सीताराम कुमावत ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत उपस्थित लोगों को तिरंगा ध्वज वितरित कर किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार खींचड़, मंडावा उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा, बिसाऊ तहसीलदार पवन कुमार मीणा, नायब तहसीलदार सुदेश, पूर्व चेयरमैन हारून खत्री, डॉ. हरिसिंह सहारण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान 7 पट्टे और 5 जन्म प्रमाण पत्र वितरित किए गए। वहीं विभिन्न विभागों से संबंधित 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के कार्मिकों को शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान के तहत मेला, सेल्फी पॉइंट और हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित किया गया। लोगों ने अभियान में उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व पार्षद कपिलेश शर्मा, पूर्व पार्षद विलाश सैनी, बसंत कुमार चैजारा, राकेश बागड़ी, विजय राव, पालिका के कनिष्ठ अभियंता सोमंत कुमार, वरिष्ठ लिपिक खेम सिंह राठी, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अजितपाल, जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता धर्मेंद्र कुमार सहित पालिका कार्मिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। मंच संचालन भाजपा नेता इकबाल अहमद टाईगर ने किया।

You might also like