सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ की स्थानीय श्री अजितसरिया बालाजी मन्दिर, पण्डितपुर प्रागण में सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन मित्र मंडली, पण्डितपुर द्वारा मंदिर पुजारी बजरंगलाल के सानिध्य में मित्र मंडली सदस्यों द्वारा अखण्ड ज्योत लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मित्र मण्डली के रामवतार सेवदा, भारत वर्मा, मनोज सैनी, कुलदीप गौड़, दिनेश तिवारी, संदीप सिंवाल, अनिल पारीक, ललित इंदौरिया, प्रकाश बियाला, दिनेश सैनी, पवन कम्मा, ओंकार साखोलिया, राजकुमार नाथोलिया, बनवारी गौड़, परमेश्वर वर्मा, बजरंग कम्मा, पवन तिवाड़ी, भानूप्रकाश इंदौरिया, ओमप्रकाश सैनी, महेश इंदौरिया, अशोक गौड़, विनोद चौमाल, रामोतार शर्मा, कन्हैयालाल स्वामी, रामोतार रक्षक, पवन हरितवाल, कुलदीप कम्मा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि का मित्र मंडली की ओर से माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं वार्ड वासियों द्वारा होली धोरा पर प्रस्तावित चार दिवारी का कार्य जल्द शुरू कराए जाने हेतु धन्यवाद दिया।

You might also like