स्कूल में शिक्षकों ने कराया टीन शेड का निर्माण, चार सीलिंग फैन भेंट किए

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ तहसील के निकटवर्ती ग्राम दीपसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय के ही वरिष्ठ अध्यापकों ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए विद्यालय के विकास में सहयोग किया।विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक सांवरमल दैया एवं जमनाराम डूडी ने रसोईघर के सामने टीन शेड का निर्माण करवाया। वहीं वरिष्ठ अध्यापक जमनाराम डूडी ने विद्यालय को चार सीलिंग फैन भी भेंट किए। इस सहयोग से विद्यालय में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को सुविधाएं मिलेंगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ताहिर खान ने दोनों शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के विकास में शिक्षकों की इस तरह की पहल अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायी है। विद्यालय परिवार ने दोनों शिक्षकों के सहयोग की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

You might also like