सांतौर में आज तीज मेला, कुश्ती में 31 हजार तक इनाम

मधु दहिया
बुहाना (नवयत्न)। ग्राम सांतौर में बाबा हीरानाथ जी महाराज की पावन भूमि पर तीज मेला का भव्य आयोजन आज शनिवार को किया जा रहा है। मेले में रागनी कलाकार अरूण बोस म्युजिकल पार्टी द्वारा मनोरंजन का विशेष कार्यक्रम रखा गया है। साथ ही कुश्ती प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी, जिसमें 100 रुपये से लेकर 31,000 रुपये तक के इनाम दिए जाएंगे। मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद एवं हरियाणा प्रभारी भाजपा सतीश पुनियां पहुंचेंगे। विशिष्ट अतिथियों में जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, पूर्व विधायक सूरजगढ़ सुभाष पुनिया तथा पूर्व प्रधान बुहाना नीता यादव भी मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, पंचायत समिति सूरजगढ़ प्रधान बलवान तथा सांतोर सरपंच सुनित करेंगे। भजन पार्टी का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जबकि अतिथि स्वागत दोपहर 2 बजे से होगा। कुश्ती के नियम के अनुसार एक पहलवान केवल एक ही कुश्ती कर सकेगा। महिलाओं की कुश्ती नहीं करवाई जाएगी। पहलवान अपना आईडी प्रूफ साथ लाएं। मेला कमेटी का निर्णय अंतिम और मान्य होगा। मेले में अरून बोस, राधा चौधरी, दीपा चौधरी, महेश राना और उमाशंकर सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

You might also like