45 वार्डों की आज निकलेगी लॉटरी, पालिकाध्यक्ष पद ओबीसी ओपन होने से बढ़ी सियासी हलचल

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। नोखा के नगर निकाय चुनाव को लेकर उपखंड मुख्यालय पर सियासी हलचल तेज हो गई है। नगर पालिका क्षेत्र के 45 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी आज बीकानेर जिला कलेक्टर कार्यलय मे निकाली जाएगी। लॉटरी के बाद वार्डवार आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के साथ ही संभावित दावेदारों की तस्वीर भी सामने आने लगेगी। इस बार नोखा नगरपालिका अध्यक्ष का पद ओबीसी ओपन होने से चुनावी मुकाबला खासा रोचक हो गया है। अध्यक्ष पद के लिए ओबीसी वर्ग से संभावित दावेदारों को लेकर राजनीतिक दलों और स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। वार्डों की लॉटरी के बाद यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि किन वार्डों से कौन-कौन से संभावित प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। सोशल मीडिया पर ओबीसी के संभावित पालिकाध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है वहीं वार्डों में भी संभावित प्रत्याशी भी बेसब्री से लॉटरी का इंतजार कर रहे साथ ही वार्डों की वोटर लिस्ट भी टटोल कर धड़े वाले वोटों के घरों के मुखियाओं के पास पहुंच उनके फैसले की जानकारी ले रहे। नोखा में भाजपा, कांग्रेस, विकास मंच और आरएलपी के बीच मुकाबले के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में वार्ड आरक्षण की लॉटरी के बाद सभी राजनीतिक दल अपने-अपने संभावित प्रत्याशियों को लेकर रणनीति बनाने में जुटेंगे। नगरपालिका बनने के बाद पहली बार अध्यक्ष पद ओबीसी ओपन होने से मूल ओबीसी वर्ग में भी उत्साह है। अब सभी की निगाहें कल होने वाली लॉटरी पर टिकी हैं। इसके बाद नोखा के निकाय चुनाव की तस्वीर काफी हद तक साफ होने की उम्मीद है।
कांग्रेस के उम्मीदवारों को लेकर असंमजस की स्थिति
नोखा वास्तव मे अनोखा है नोखा में पिछले चुनावों मे कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार तक मैदान मे नहीं उतारे जिस वजह से नोखा के पिछले पालिका चुनावों मे भाजपा और विकास मंच मे सीधी टक्कर रही जिसमे विकास मंच ने बाजी मारते हुवे बोर्ड बनाया और नारायण झंवर पालिकाध्यक्ष बने। भाजपा की आपसी फुट भी विकास मंच को हर चुनाव में फायदा देती है। भाजपा मे. गुटबाजी इसबार भी देखने को मिल रही है ऐसे मे देश की दोनों बड़ी पार्टियों ला वजूद नोखा शहर मे कम दिखाई देता है। फिलहाल वार्ड की आरक्षण की लाटरी के बाद चुनावी समर का बिगुल बजेगा।

You might also like