नगर युवा संघ की बैठक आयोजित
संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न)। नगर युवा संघ की बैठक प्रजापति गेस्ट हाउस झुंझुनूूू में प्रेरणास्त्रोत रामानंन्द पाठक के सानिध्य में आयोजित की गई। बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोस्वामी तुलसीदास की जयंती की पूर्व संध्या पर चतुर्थ विशाल संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भण्डारे कार्यक्रम का आयोजन 18 अगस्त मंगलवार को सायं सवा 7 बजे से छावनी नरेश बालाजी मंदिर, झुंझुनूं में किया जा रहा है। इस शुभ आयोजन में महामंडलेश्वर डॉ. अर्जुन दास महाराज (दादू द्वारा बगड़), पूज्य संत नवरत्न गिरी महाराज (खासोली धाम चूरू), श्री श्री 108 बाबा आनंद गिरी महाराज (श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, झुंझुनूं), का आर्शिवचन प्राप्त होगा। बैठक में हिन्दू समाज से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस धार्मिक आयोजन में भाग लें एवं भगवान हनुमानजी की कृपा प्राप्त करें। इस अवसर पर अशोक प्रजापति, विनोद जांगिड़ (टिल्लू), सुशील प्रजापति, अशोक कुमावत, नरेन्द्र सिंह शेखावत, रोहन सैनी, पिंटू कुमावत, अशोक सैनी, गौरव सोनी, मनोज जादम, रामकरण, सुनिल मोरवाल, किशन सिंह पंवार, संजय पारीक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।