सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, छात्राओं को भेंट किए 60 हजार

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न)। कस्बे की पीएम श्री श्री यूनियन क्लब राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। समारोह में विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं युवा विकास समिति के संरक्षक अक्षय पुत्र जुगल किशोर श्रीमाल ने कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राओं को 60 हजार रुपए की नगद राशि भेंट की। वहीं विद्यालय की समस्त बालिकाओं को देसी घी के लड्डू वितरित किए गए। इस अवसर पर अक्षय श्रीमाल ने कहा कि राजलदेसर उनका गांव है। और उन्होंने भी यहीं से शिक्षा प्राप्त की है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके लायक जो भी कार्य होगा, उसके लिए वे हमेशा तैयार रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एवं युवा विकास समिति के संरक्षक पूनमचंद गर्ग ने की। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। समारोह में समाजसेवी बजरंग जैन, युवा विकास समिति अध्यक्ष मुकेश श्रीमाल, विद्यालय प्रधानाचार्य मोहन लाल अर्जुनए समिति संरक्षक मदन दाधीच, मंत्री विनोद भाटिया, उपमंत्री शिवभगवान सोनी, सीताराम गर्ग एडवोकेट, जगदीश, मांगीलाल प्रजापत, इन्द्रचंद फगेड़िया, अनिता मारू, मनोज सारस्वत, आरती शर्मा, कपिल मीणा सहित अन्य अतिथि व विद्यालय के स्टाफ मौजूद रहे।

You might also like