स्कूल में विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से जगाया राष्ट्रप्रेम

निसं
जयपुर (नवयत्न)। लविशा खुशी इंग्लिश मीडियम स्कूल में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों एवं महान राष्ट्रनायकों को नमन किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रस्तुतियां दींए जिससे वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया। स्कूल के डायरेक्टर दीपक धामेजानी एवं कृष्ण कुमार अग्रवाल मनीष ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा जागृति संगठन अध्यक्ष एवं समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी रहे, जबकि अध्यक्षता निवर्तमान पार्षद सुरेश सैनी ने की। कार्यक्रम में करन अलवानी, सोम्या मामनानी, इंद्रजीत कौर, नेहा, पूनम, रीना, कशिश, रिया, योगिता, सानिया, नंदनी और जया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व, देश के प्रति नागरिक कर्तव्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने जय हिंद, जय भारत के नारों के साथ देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लिया। समापन पर सभी ने भोजन-प्रसादी ग्रहण की। विद्यालय परिवार ने देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

You might also like