21 को होने वाले राज्य सम्मेलन को लेकर किसान सभा की तैयारियाँ जोरो पर
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । 21 अगस्त को तारानगर में होने वाले किसान सभा के 3 दिवसीय 29वें राज्य सम्मेलन को लेकर किसान सभा की तैयारियाँ जोरो पर है। राज्य सम्मेलन की तैयारियों को लेकर किसान मजदूर भवन में किसान सभा की बैठक हुई। बैठक में किसान सभा के जिला सचिव उमराव सिंह ने बताया की सम्मेलन से पूर्व 21 अगस्त को बकाया फसल बीमा क्लेम, 765 केवी लाइनो के मुआवजे, जिले में नहरों की माँग, पेपर चोरी पर रोक, मनरेगा क़ानून बहाल करने, स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, सरकारी कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, आबादी भूमि के विस्तार की मांग को लेकर किसान अधिकार रैली निकली जाएगी जिसमें प्रदेश भर से हजारों किसान, नौजवान, महिलाएं आदि भाग लेंगे। किसान अधिकार रैली में हरियाणा के मशहूर गायक कलाकार मास्टर सुरेश बेरला अपनी प्रस्तुति देंगे। वित समिति के अध्यक्ष चिमनराम ने बताया कि राज्य सम्मेलन में प्रदेश भर से आने वाले प्रतिनिधि किसानों के लिए ठहरने व खाने पिने की संपूर्ण व्यवस्था कार्यकर्ताओं की देखरेख में की जा रही है। बैठक में निर्मल प्रजापत, विक्रम सोनी, पूर्णाराम सरावग, नितेश उपाध्याय, मुकेश शर्मा, किशन शर्मा सहित किसान सभा के अनेक पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद थे।