बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश व्यास का किया नागरिक अभिनंदन

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । डॉ ओमप्रकाश व्यास ,निवासी श्रीमाधोपुर का दिल्ली राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष पद पर कार्यग्रहण करने के बाद पहले बार श्रीमाधोपुर आगमन पर शॉल ओढ़ाकर, आयुर्वेद औषधि का पेड़ व पंच परिवर्तन की पुस्तक का सेट भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम संयोजक कन्हैयालाल चौरसिया ने बताया कि डॉक्टर माधव सिंह के मुख्य आतिथ्य व लायंस क्लब अध्यक्ष सीताराम सैनी की अध्यक्षता में नागरिक अभिनंदन किया गया। डॉ व्यास ने अपने संबोधन में कहा कि यह हर बच्चे का मौलिक अधिकार है कि उसे सुरक्षित माहौल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और भरपूर प्यार मिले। बच्चों का सुरक्षित बचपन ही हमारे देश और समाज के मजबूत भविष्य की नींव रखता है। उन्होंने बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में परिवार रूपी प्राकृतिक संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि श्रीमाधोपुर में बाल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इस अवसर पर रामजीलाल शर्मा, , भाजपा नेता सत्यनारायण खांडल, उपभोक्ता आयोग के पूर्व सदस्य अशोक पारीक, साहित्यकार राजेंद्र कुमार, डॉ मनोज मिश्रा, समाजशास्त्री डॉ सोहनलाल शर्मा, हिंदू स्वाभिमान के विशाल बोहरा सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहें।

You might also like