राजकीय कन्या महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । राजकीय कन्या पीजी महाविद्यालय, श्रीमाधोपुर में बुधवार को महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय सिंह खर्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद वॉलीबॉल मैच के साथ प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि अजय सिंह खर्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए खेल बहुत आवश्यक हैं। खेलों से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सांवरमल जाट ने की। प्राचार्य ने बताया कि भामाशाह ओमप्रकाश सैनी ने वॉलीबॉल एवं कबड्डी के खेल सामान के लिए 11 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने सहयोग के लिए भामाशाह एवं अन्य सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रामकरण शर्मा, शारीरिक शिक्षक सत्यनारायण घोषल्या , महेंद्र कुमार शर्मा , प्रभु दयाल खर्रा , डॉ. विष्णु दत्त, सहायक आचार्य भूगोल, भाजपा शहर अध्यक्ष नटवर पारीक , रामकरण शर्मा, अरुण कुमार सहायक लेखा अधिकारी ग्रेड प्रथम, श्रवण कुमार जाट, वरिष्ठ सहायक तथा डॉ. राजेंद्र बुनकर सहित महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंच संचालन छात्राएं करिश्मा एवं हिना चौधरी ने किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. विष्णु दत्त ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजन का आभार व्यक्त किया।प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित वॉलीबॉल मैच अरुणिमा सिन्हा एवं बछेंद्री पाल टीम के बीच हुआ, जिसमें अरुणिमा सिन्हा टीम विजेता रही। वहीं कबड्डी मैच रानी लक्ष्मीबाई एवं गार्गी टीम के बीच खेला गया, जिसमें गार्गी टीम विजेता रही। वॉलीबॉल की टीम अरुणिमा सिन्हा टीम: लक्ष्मी, नताशा, मनीषा पूर्व, मनीषा कुड़ी, करिश्मा व बछेंद्री पाल टीम: ओणम, भावना, हिना, मोनिका, कोमल, राधिका। कबड्डी टीम में रानी लक्ष्मीबाई टीम: हिना, पूर्व, सपना, उर्मिला, मुस्कान, खुशबू, मनीषा सैनी तथा गार्गी टीम: प्रीति, मानसी, पूजा, किरण, अनीशा, निधि, निकिता कुमावत।कार्यक्रम में छात्राओं का उत्साह देखते ही बना। महाविद्यालय परिसर में खेलों को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल रहा।

You might also like